शाहगंज। तहसील अधिवक्ता संघ के द्विवर्षीय (2025-26) चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। अधिवक्ता संघ सभागार में सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। पहले दिन कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
चुनाव अधिकारी राम मगन के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए 4 चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए 3, महामंत्री पद के लिए 4, कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 3, कोषाध्यक्ष पद के लिए एक, सह मंत्री पद के लिए एक और ऑडिटर पद के लिए एक प्रत्याशी ने नामांकन किया। उन्होंने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी। बृहस्पतिवार को अपराह्न 3 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उधर, समर्थक अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में लामबंद दिखाई दिए।