फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 2.31 करोड़ से 17 राजकीय विद्यालय होंगे दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण के लिए रविवार को वर्चुअल शिलान्यास किया। कलेक्ट्रेट सभागार में एमएलसी बृजेश सिंह व सीडीओ साई तेजा सीलम प्रसारण से जुड़े रहे।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत जिले में 2.31 करोड़ की लागत से 17 राजकीय विद्यालयों को दुरुस्त किया जाएगा। इन विद्यालयों में शौचालय, पेयजल आदि कार्य उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निगम (यूपी सिडको) कराएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम को शिक्षा विभाग के अधिकारी व शिक्षकों ने देखते हुए सीएम का उद्बोधन सुना। इसी क्रम में जनपद के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में संचालित प्रोजेक्ट अंलकार योजना के कराए जाने वाले विद्यालयों के शिलापट्ट का अनावरण कलेक्ट्रेट सभागार में विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू व सीडीओ साई तेजा सीलम ने किया।
विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने कहा कि वर्षों से कई राजकीय व माध्यमिक विद्यालयों का सुदृढ़ीकरण व कायाकल्प नहीं हो पा रहा था। सरकार ने शिक्षा विभाग के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए जनपद के 17 विद्यालयों का चयन किया है आगे और भी विद्यालयों का चयन इस प्रोजेक्ट के तहत होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर डीआईओएस अशोकनाथ तिवारी, वित्त एवं लेखाधिकारी जलज नयन, जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा राजन सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर काॅलेज पचवर केराकत रमेशचंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें