फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ऐसा हो जो चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। हमारा सांसद कैसा हो? जिले में सभी दलों के प्रत्याशी भले ही न घोषित हुए हों लेकिन लोगों ने चुनाव में अपने वोट के लिए योग्य उम्मीदवार की अर्हता तय कर ली है। कुछ पार्टी को तरजीह दे रहे है तो कुछ लोग सांसद ऐसा हो जो क्षेत्र की समस्या के निस्तारण को प्राथमिकता दे। अनिल शुक्ला का कहना है कि सांसद ऐसा हो चुनाव जीतने के बाद भी जनता के बीच पहुंचे। मतदान के एक माह पूर्व पूरे लोकसभा क्षेत्र का चक्कर लगाते हैं, मगर चुनाव जीतने के बाद 5 वर्ष में एक बार भी लोकसभा का भ्रमण कर मतदाताओं की समस्याओं को नहीं सुनते। जिससे विकास कार्य बाधित होता है।दिलीप कुमार जायसवाल का कहना है कि ऐसे सांसद का चयन करना चाहिए जो पार्टियों की तरह अपने लोकसभा क्षेत्र का भी घोषणा पत्र जारी करें, और जीतने के बाद बिंदुवार समस्याओं का निदान करें। तभी क्षेत्र का विकास हो सकता है। जनता इस उम्मीद के साथ सांसद का चुनाव करती है कि उसकी बुनियादी जरूरतें आसानी से पूरी हो सके। अनिल निगम का कहना है कि हमारा सांसद पढ़ा लिखा होना चाहिए। ताकि वह हमारे क्षेत्र की समस्याओं को सदन में मजबूती से रख सके और क्षेत्र का विकास करने में प्रयत्नशील रहे। इसके लिए हम लोग सोच विचार कर अपने सांसद का चयन करें। सांसद ऐसा होना चाहिए जो सामाजिक समरसता के ताने बाने को हमेशा बनाये रखे। मसूद आलम का कहना है कि हमारा सांसद ऐसा होना चाहिए जो हमारी समस्या को अपनी समस्या समझ कर उसका सही समय पर निस्तारण करे। जो जाति धर्म से उठकर सब के विकास की बात करे। सरकार की योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने की पहल करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें