फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदीम जावेद को स्टार प्रचारक बनाने पर जतायी खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक की सूची में अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय चेयरमैन नदीम जावेद को शामिल किये जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जतायी। नगर के सुक्खीपुर स्थित नदीम जावेद के कैंप कार्यालय पर एकत्रित हुए। मुख्य वक्ता फैसल हसन तबरेज ने कहा कि पार्टी प्रमुख राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी ने जिस प्रकार से नदीम जावेद पर विश्वास किया है, उससे जौनपुर सहित देशा के युवाओं में खुशी की लहर है। अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष रेयाज अहमद ने कहा कि युवाओं के बगैर किसी भी लड़ाई को जीता नहीं जा सकता। नदीम जावेद को पार्टी का स्टार प्रचारक बनाकर युवाओं का नेतृत्व करने का निर्णय लेकर ऐतिहासिक काम किया है। इस अवसर पर सलीम खान, अरशद खान, लाल प्रताप सिंह, अंबुल खैर, मो. ताहिर, मोहम्मद अबुजर, फहीम खान, जैद सिद्दीकी, सद्दू सलमान, गोलू मौर्य, राज यदुवंशी, सिकंदर यादव, अब्दुल्लाह खान, महमूद खान, रोहित, मोहम्मद उमैर, जाहिद मंसूरी, सलाह मंसूरी, फारूक, अमरनाथ सेठ, सुनील गौतम, विशाल, अनिल, अनिल सेठ, आमिर अंसारी, साहिल सिद्दीकी, मो. आरिफ, मो. जावेद आदि उपस्थित रहे। संचालन कलेंदर बिन्द, जयमंगल यादव, शहनवाज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें