फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल तक मची रही अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपट्टी मोहल्ले में आक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट के बाद घटना स्थल से लेकर जिला अस्पताल तक अफरा तफरी मची रही। आक्सीजन सिलेंडर एजेंसी में विस्फोट की सूचना मिलते ही एजेंसी संचालक प्रेम प्रकाश सिंह की भाभी सुमन सिंह अपनी बेटियों के साथ मौके पर पहुंच गई। मौके पर बिखरे मकान के मलबे को देख उन्हें कुछ समझ में ही नहीं आ रहा था। वह अपने देवर प्रेम प्रकाश सिंह का फोन लगा रही थी। उनकी बेटियां भी अपने चाचा के तीनों नंबर पर लगातार फोन लगा रही थी लेकिन तीनों नंबर बंद आ रहे थे। उनके आंखों से आंसू छलक रहे थे। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि प्रेम प्रकाश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है या फिर कहीं और हैं। अपने बच्चों के साथ हैरान परेशान सुमन सिंह को मौके पर मौजूद महिला थानेदार तारावती यादव और कुछ महिला कांस्टेबल संभाल रही थी। उन्हें भरोसा दिलाया कि वह हिम्मत से काम लें। उनके साथ मौजूद बच्चियां मौके पर जमा हजारों की भीड़ में भी अपनों की तलाश कर रही थी। उन्हें लगता था कि शायद प्रेम प्रकाश इसी भीड़ में ही मौजूद हों। इसी बीच जेसीबी मशीन से मलबे का कुछ हिस्सा हटा तो किसी के नीचे दबे होने की पुष्टि हुई। मलबा और साफ हुआ तो पता चला कि वह प्रेम प्रकाश ही हैं। लोगों की मदद से घर की महिलाओं और बच्चों को अस्पताल चलने के बहाने मौके से हटा दिया गया और मलबे से निकले शव को एंबुलेंस में रखकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मर्चरी हाउस में रखे शव की पहचान के लिए भी लोगों की कतार लगी रही। हर कोई बदहवास नजर आ रहा था। घटना स्थल से लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड और मर्चरी हाउस तक अफरा तफरी मची रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें