फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव को चुनौती के रुप में लें गठबंधन के कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केराकत। सपा-बसपा के कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव को एक चुनौती के रूप में लेकर कड़ी मेहनत करें तो निश्चित ही लोकसभा का जंग हम आसानी से जीत सकते हैं। बुधवार को नगर के सिहौली चौराहे के पास सपा बसपा के सभी बूथ व सेक्टर प्रभारियों की एक संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए बसपा के वाराणसी मंडल के जोन कोआर्डिनेटर अमरजीत गौतम ने कहा कि भाजपा के लोग जगह-जगह चट्टी चौराहों पर जनता को गुमराह करने में लगे हैं। किन्तु गठबंधन के कार्यकर्ताओं को गुमराह करने वालों को मुंह तोड़ जवाब देकर मोदी के झूठ फरेब को बेनकाब करना होगा। बैठक के मुख्य अतिथि टी राम ने कहा कि आज देश का संविधान खतरे में है। संविधान व आरक्षण बचाने के लिए सपा बसपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंक कर गठबंधन के उम्मीदवार को जिताना होगा। इस अवसर पर अवनीश, संजय सरोज, शबनब नाज, सुरेश यादव, सत्यनारायण यादव, कमला यादव, श्याम नारायन गौतम, लियाकत, विनोद साहू, राजकुमार सरोज, कमला यादव, हरिराम, मुन्ना यादव, अर्जुन सरोज, रामसागर सिंह एवं जीत बहादुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें