जौनपुर। नगर के विशेषरपुर रसीदाबाद के ब्राहृदेव प्रजापति के आवास पर भागीदारी आंदोलन मंच द्वारा प्रजापति समाज का जनसम्पर्क अभियान का कार्यक्रम किया गया। सुशील कुमार प्रजापति ने शिक्षा पर विशेष बल दिया। विशिष्ट अतिथि मोहन लाल प्रजापति ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि न हम सुधरेंगे, न सुधरने देंगे लेकिन आज हम कहते है कि हम सुधरेंगे, जग सुधेरगा। आज भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत रामसुभीख प्रजापति के सपनों को पूरा करने का समय आ गया है। अब प्रजापति समाज सम्पूर्ण भारत में अपनी पहचान बनाकर देश को नई दिशा प्रदान करेगा। विशिष्ट अतिथि महेंद्र प्रजापति ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब प्रजाति समाज राजनीति का इंजन होगा। विशिष्ट अतिथि समरजीत प्रजापति ने प्रजापति समाज की एकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति ने कहा कि समाज के हित के लिए सदैव खड़ा रहूंगा। संचालन मंच के जिलाध्यक्ष ब्राहृदेव प्रजापति ने किया। कार्यक्रम के उपरांत प्रजापति बस्तियों का दौरा किया गया। इस अवसर पर पवन प्रजापति, रतन कुमार प्रजापति, दिनेश प्रजापति, सावन कुमार प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, रमेश प्रजापति, पाँचू प्रजापति, विकास प्रजापति, विपिन प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।