मडियाहूं । उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर ने मंगलवार को तहसील सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। साथ ही सूची दुरुस्त करने में लगे बीएलओ और सुपरवाइजर की बैठक की। इस दौरान नए व युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने और इसमें लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची दुरुस्त करने का कार्य हर हाल में 14 अप्रैल तक पूरा हो जाए । सभी बीएलओ डोर टू डोर जाकर छूटे मतदाताओं का नाम मतदाता सूची मे जोड़ें। कोई भी मतदाता किसी भी हाल में मतदान से वंचित नहीं होना चाहिए।मतदाता सूची में लिंगानुपात की विसंगति को दूर करना भी आवश्यक है। इसके लिए बीएलओ अपने बूथ पर 18 वर्ष पूरा कर चुके युवक-युवतियों को हर हाल में मतदाता बनाएं ।इसके साथ ही दिव्यांग मतदाताओं की सूची तैयार करें ।ताकि मतदान के दिन पहले से बूथ पर दिव्यांगों वोटरों को मतदान करने और उनके आने-जाने की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। मतदान के दिन अक्सर बूथों पर सूची में मतदाता का नाम न होने की शिकायतें मिलती रहती हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए,जो मतदाता यहां हैं उनका नाम सूची में अवश्य होना चाहिए ।इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए ।इस अवसर पर तहसीलदार संजीव कुमार राय ,सहित भारी संख्या में बीएलओ सुपरवाइजर मौजूद रहे।