फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के बाद भी होर्डिंग व दीवारों पर लिखे पड़े हैं नारे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। चुनाव आचार संहिता लागू हुए भले ही एक सप्ताह का समय बीत चुका है। लेकिन जिले में अभी आचार संहिता का धड़ल्ले से उल्लंघन हो रहा है। पोल व दीवारों आदि स्थानों पर होर्डिंग, पोस्टर व नाम लिखे हुए ह्रैं, जिन्हें अभी तक हटाया नहीं गया है। इसको लेकर प्रशासन भी उदासीन बना हुआ है। बदलापुर के प्रमुख स्थानों पर अभी भी नेताओं की होर्डिंग लगी है, वहीं केराकत में मकानों के दीवारों पर पार्टी के नारे आदि लिखे हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए 10 मार्च को अधिसूचना लगते ही प्रशासन द्वारा हर स्थानों पर लगे पार्टी के होर्डिंग, पोस्टर व झंडे उतरवाना प्रारंभ कर दिया। इस दौरान जिले में भर में होर्डिंग, पोस्टर व झंडे उतरवाने का कार्य हुआ । लेकिन अब प्रशासन भी चुप बैठ गया है। अभी भी जिले में कईयों स्थानों पर होर्डिंग, पोस्टर व झंडे लगे हुए हैं। जिनको नहीं हटाया गया है। बदलापुर- स्थानीय तहसील में आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन हो रहा है। आचार संहिता लगने के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी तिहरा मेढ़ा मोड़ पर सरकारी पोल पर भाजपा नेता की होर्डिंग लगी हुई है। बटाऊबीर की तरफ भी लगा है। इस प्रशासनिक शिथिलता को लेकर विपक्षियों में बौखलाहट है। प्रशासनिक शिथिलता यदि ऐसी ही बनी रही तो आने वाले दिनों में प्रशासन को विपक्षियों के कोप का भाजन बनना पड़ता सकता है। केराकत- जौनपुर खुज्झी मार्ग पर केराकत में लबे रोड स्थित मकानों व दीवारों पर पार्टी के नारे व स्लोगन लिखा हुआ है, जिसे मिटाने की जहमत अभी तक प्रशासन ने नहीं उठाया है। विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें