जौनपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वालीबाल एवं कबड्डी की प्रतियोगिता आयोजित की गई। बदलापुर विधायक रमेश मिश्र ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया। वालीबाल में विकासखंड धर्मापुर विजेता एवं सुजानगंज उपविजेता रहे। कबड्डी में जलालपुर विजेता एवं बदलापुर उपविजेता रहे। वहीं बालिका वर्ग में रामनगर ब्लॉक विजेता एवं मड़ियाहूं उपविजेता रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, रामनाथ यादव, रामकृपाल यादव, दिलीप कुमार, लालमणि यादव, रामचरित यादव, अखंड प्रताप, विजय कुमार तिवारी, लालजी यादव, आसाराम यादव, रवि यादव आदि उपस्थित रहे। जिला विकास अधिकारी/जिला युवा कल्याण अधिकारी दयाराम ने आभार व्यक्त किया।