फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नदाता जगेगा तो देश होगा मजबूत- सूर्यप्रताप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बक्शा। किसान जगेगा तो देश मजबूत होगा।किसान अन्न दाता है। हम उन्हे उर्जा दाता बनाएंगे। इतना ही नहीं देश खुशहाल भी होगा। किसानों को खेत में पुआल एवं डंडल को जलाने से बचना चाहिए। इससे पर्यावरण को हानि होने के साथ ही खेतों की पैदावार पर भी असर पड़ता है। उक्त बातें कृषि शिक्षा अनुसंधान मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर आयोजित किसान मेला, कृषि प्रदर्शन एवं किसान गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कहा।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को कतारबद्ध बुआई के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि इस विधि से बुआई करने में कम लागत में अधिक पैदावार होती है। पिछले 55 सालों में कांग्रेस और प्रदेश में 15 वर्ष सपा व बसपा की सरकार ने किसानों को कर्ज में डूबो दिया। उस कर्ज से किसानों को मुक्ति दिलाने का कार्य मुख्यमंत्री योगी ने एक लाख तक ऋण माफ कर किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान योजना के तहत तीन किस्तों में छह हजार रुपये बिना बिचौलियों के खाते में डालने का कार्य किया है।जिसमें पहली किस्त आ गई है। जिसमें उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है। किसानों को समृद्धि बनाने के लिए फसल की डेढ़ गुना लागत दिया गया। जिसका नतीजा रहा कि यूपीए सहित सपा व बसपा को जनता ने नकार दिया। उन्होंने कहा कि किसान पेंशन में जौनपुर के किसानों की संख्या सर्वाधिक है । प्रदेश सरकार कृषि यंत्रों पर 80 से लेकर 50 प्रतिशत तक का अनुदान देने का ही कार्य नहीं किया है। बल्कि मात्र तीन दिनों में प्रदेश के किसानों की सब्सिडी देने का रिकार्ड कायम किया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में लगाये गए यूरिया पर टैक्स को समाप्त करने का कार्य किया गया है। जिसका नतीजा रहा कि यूरिया सस्ती दर किसानों को उपलब्ध हुई। विशिष्ट अतिथि केराकत विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि किसानों को समृद्धशाली बनाने का कार्य मोदी व योगी की सरकार ने किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रमुख श्रीपति उपाध्याय ने सुझाव दिया कि सरकार नहरों के पानी को बर्बाद न करे ।उसे सीधे गांव में बने तालाबों की तरफ करें। जिससे पानी के जलस्तर को ऊपर किया जा सके। इस दौरान नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद निदेशक प्रोफेसर एपी राव, डॉ. शिवजीत यादव, भाजपा नेता सतीश सिंह ने संबोधित किया। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र के समंवयक डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने कृषि विज्ञान केंद्र से निकलने वाली पत्रिका का विमोचन कर कृषि मेले का निरीक्षण किया। साथ ही प्रगतिशील किसान दुर्गा मौर्या, रामजीत मौर्य, उमानाथ यादव आदि किसानों को सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह ने किया। इस अवसर पर सीडीओ गौरव वर्मा, कृषि उपनिदेशक जयप्रकाश, केराकत कृषि विज्ञान केंद्र समन्वयक डॉ. नरेन्द्र रघुवंशी, कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें