जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल की ओर से 25 व 26 फरवरी को आयोजित जॉब फेयर के लिए रविवार तक 1000 छात्रों ने पंजीकरण करा लिया। रविवार को भी विभाग में फेयर की तैयारियां की जाती रहीं।
इंजीनियरिंग संस्थान में सोमवार को दिन में नौ से बारह बजे तक पंजीकरण होगा। रविवार को विश्वेश्वरैया सभागार में समिति की बैठक में प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रो. रंजना प्रकाश ने बताया कि जॉब फेयर में बीटेक, एमसीए, एमबीए,एमए जनसंचार, व्यावहारिक मनोविज्ञान, डिफेन्स स्टडीज,अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, बीफार्मा,एमएससी बायो केमस्ट्री, ,माइक्रोबायलॉजी,बायोटेक्नॉलाजी,पर्यावरण विज्ञान,फिजिक्स ,मैथमेटिक्स,केमस्ट्री, अर्थ एवं प्लेनेटरी साइंस, होम साइंस, फ़ूड टेक्नोलॉजी, बीए भूगोल, इतिहास ,अंग्रेजी एवं मनोविज्ञान, बीबीए, बीसीए, बीकॉम ,बीएससी मैथ, फिजिक्स, केमस्ट्री, होम साइंस के उत्तीर्ण एवं अंतिम वर्ष में पढ़ रहे विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। परिसर में पेटीएम,अवसर वेंचर्स, स्वीगी ,हाइपर फिल्ट्रेशन,रिसर्च पैनल इंश्योरेंस, जोमाटो, केंट आरो, कार्स 24 , स्नैपडिल, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, क्लब जेबी, इंडिया बुल्स, एनआईआईटी, पेसिफिक साइबर टेक्नोलॉजी, जस्ट डायल, पुखराज हेल्थ केयर, एटीएस इंडिया, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस, ग्रेनटेक, नियोक्ता एचआर, यश ग्रुप, यूरेका फोर्ब्स, सत्य माइक्रो कैपिटल, इसाफ्ट इण्डिया , मैक्स लाइफ, अमेरिकन एक्सप्रेस, सिग्निटी कारपोरेट, जीआईपीएल ,एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां हिस्सा लेंगी। जॉब फेयर का उद्घाटन कुलपति प्रो. राजाराम यादव करेंगे। इस अवसर प्रो.बीबी तिवारी, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. वीडी शर्मा ,प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ,प्रो. अजय प्रताप सिंह ,डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. राजकुमार, डॉ.प्रमोद कुमार यादव, डा. आशुतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।