जौनपुर। काश्मीर के पुलवामा में हुए आंतकी हमले के विरोध में मंगलवार को जगह-जगह लोगों ने
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया। कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को नमन किया। पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जुलूस के दौरान लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला।
बदलापुर: पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया। स्वामी नरेंद्राचार्य भक्त सेवा मंडल द्वारा कस्बे में कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर अशोक सिंह , सुधीर सिंह , उमापति पाण्डेय , अनिल कुमार सिंह शक्ति, पंकज सिंह , विवेक सिंह आदि मौजूद थे। सरायत्रिलोकी में भी ग्रामीणों ने आतंकवाद का पुतला फूंककर विरोध जताया। इसी तरह लेदुका बाजार में प्रताप सेना द्वारा कैंडल मार्च कर गुस्साए लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस मौके पर संजय मौर्या , घपोली प्रधान , राघवेंद्र सेठ , विपिन अग्रहरि, राम अवतार मौर्य, सौरभ शुक्ला, संदीप तिवारी आदि मौजूद थे। बटाऊबीर चौराहे पर व्यापारियों ने मनोज शुक्ल के नेतृत्व में शाहपुर में अमरनाथ गुप्त के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर पाक का पुतला फूंका। इस दौरान भारत माता की जय, वंदेमातरम जयकारों से गूंज उठा।
धर्मापुर: क्षेत्र के सरैया गांव के ग्रामीणों ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में मारे गए 44 जवानों को कैंडिल मार्च निकालकर गांव भ्रमण किया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। पुलवामा की घटना से आक्रोशित ग्रामीण भी अब गांव की सकरी गली में भी रैली निकालकर आतंकियों पर करवाई की मांग की। सरैया गांव से पहेतिया होते हुए धर्मापुर के शिव मंदिर गेट तक के लगभग दो किलोमीटर तक पैदल कैडल मार्च रैली निकाला और श्रद्धांजलि अर्पित किया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। रैली में आकाश तिवारी, विभूति तिवारी, कप्तान उपाध्याय, प्रिंशु राय, रामकेश यादव, प्रतीक पांडेय, डिम्पल राय, शुभम तिवारी लोग उपस्थित थे।
मुंगराबादशाहपुर: यदुवंशी सेना ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों की यादव में कैंडल मार्च निकाला। मार्च गजराज तिराहे से निकलकर मुंगरा बादशाहपुर चौराहे पर समाप्त हुआ। जहां पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। कैंडल मार्च मे संजीत यादव, ओपी यादव बबलू, केपी यादव, अनिरुद्ध यादव, दिनेश यादव बऊ, लल्लू यादव, सूरज यादव, पोड़ई यादव, राजेश यादव, धीरज यादव, संजय यादव, शारदा यादव, बबलू, आर्यन, लालसिंह, मुलायम, रोहित, श्याम कुमार यादव, अंकित, अतुल, अमन यादव, भीम जी यादव, गुल्लू यादव, शेषमणि यादव आदि मौजूद रहे। अपना दल एस के नेता विनोद यादव के नेतृत्व में जुलूस निकालकर पाकिस्तान का पुतला फूका। जुलूस मीरपुर से धरमपुर तक निकाला गया। इस मौके पर एडवोकेट विनोद यादव,जमालुद्दीन,लालबहादुर पटेल,नागेन्द्र गौतम,कप्तान,महाजन पटेल,पवन पटेल,राजू,धर्मेन्द्र,शैलेस प्रजापति,आशीष राव,रमेश,महेन्द्र,विनय,राजेश,सुनील,मोनू,पंकज,संजय,राहुल,किसन आदि मौजूद रहे।
मछलीशहर: सामाजिक संस्था स्वामी विवेकानंद भारतीय एकता संघ के तत्वाधान में पुलवामा में शहीद हुए सेना के जवानों को कैंडिल जुलूस निकालकर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा श्रद्धांजलि दी। आतंकियों पर अतिशीघ्र कार्यवाही की मांग की। स्वामी विवेकानंद संस्था के सदस्य गण के अलावा मछलीशहर नगर के युवाओं ने भी श्रद्धांजलि जुलूस में बड़ी संख्या में भाग लिया। संस्था के सदस्य बंटी उमर, बृजेश विश्वकर्मा, मयंक गुप्ता, सरस गुप्ता, रवी, अमित गुप्ता, रवी पटवा, मोहित, रोहित, अमरीश, शनि, रवि, मोदनवाल, आजाद, तथा बच्चों में अरबिया, जास्मीन, भावना वैष्णवी, कोमल, आंचल, अर्चना सुमित, आयुष, तासु, राहुल, प्रिंस आदि उपस्थित रहे।