महराजगंज। क्षेत्र के कोल्हुआ जूनियर हाई स्कूल परिसर में सोमवार स्व. राजदेव सिंह स्मृति राज्य स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पहला मैच मड़ियाहूं व बनकट के बीच हुआ, जिसमें मड़ियाहूं की टीम विजयी रही।। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। विजयी टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। बालीबाल प्रातियोगिता का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश सिंह(बच्चा)अध्यक्ष रोडवेज जौनपुर ने किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक विकाश के साथ साथ मानसिक विकास व सामाजिक एकता का सूत्राधार भी है। खेल खेल भावना से खेलने से समाज मे अलग पहचान भी बनती है। इस मौके पर आयोजक राहुल देव सिंह, अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह, सचिव मुकेश शर्मा, किसान मंच संयोजक कृष्ना सिंह, राजेश सिंह,चंद्रशेखर सिंह, शुभम सिंह, शार्दूल सम्राट सिंह, रामचंद्र, स्कोरर मनोज शर्मा, कमेंट्रेटर शेषमणि यादव आदि उपस्थित रहे।