जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलव्य स्टेडियम में चल रहे अखिल भारतीय अंतर्विश्वविद्यालीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में सोमवार को आठ क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। मैसूर विश्वविद्यालय मैसूर, हिमांचल प्रदेश विवि शिमला, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि जौनपुर और कुरुक्षेत्र विवि कुरूक्षेत्र की टीमें मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचीं।
पहला क्वार्टर फाइनल राजस्थान विश्वविद्यालय और मैसूर विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। मैसूर विवि की टीम ने राजस्थान की टीम को 16-15 अंकों के अंतर से पराजित किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने चौधरी रणवीर सिंह विश्वविद्यालय जींद को 33-22 अंकों के अंतर से पराजित किया। तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच दुर्ग विश्वविद्यालय दुर्ग और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बीच खेला गया, जिसमें कुरूक्षेत्र ने दुर्ग को 22-19 अंकों के अंतर से पराजित किया। चौथा क्वार्टर फाइनल मैच वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर और एलएनआईपीई ग्वालियर के बीच खेला गया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने 36-20 अंकों के अंतर मैच जीत लिया।
इसके पहले सोमवार को लीग मैच खेले गए जिसमें राजस्थान विवि जयपुर और एलएनएमयु विश्वविद्यालय दरभंगा के बीच खेला गया। जिसमें राजस्थान विवि जयपुर ने एलएनएमयु विवि दरभंगा को 20 अंकों के अंतर से पराजित किया। दूसरा मैच दुर्ग विवि दुर्ग और और जीजे विवि हिसार के बीच खेला गया। जिसमें दुर्ग विवि दुर्ग ने जीजे विवि हिसार को 17-8 के अंतर से पराजित किया। तीसरा मैच हिमांचल प्रदेश विवि शिमला और मैसूर विवि मैसूर के बीच खेला गया। जिसमें हिमांचल प्रदेश शिमला ने मैसूर विवि मैसूर को 22-8 अंकों के के अन्तर से पराजित किया। सेमीफाइनल में प्रवेश किया। निर्णायक की भूमिका शम्स तबरेज, आशीष गुप्ता, हेमन्त कुमार, नरेन्द्र, जितेन्द्र, बृजेश खरवार, वीरबल, राजेन्द्र सिंह, संजीव सिंह, सचिन शुक्ला, राजेश मिश्रा, अमरजीत रहे। इस मौके पर डा. रामाश्रय शर्मा, डा. विजय तिवारी, आयोजन सचिव डा. प्रशांत कुमार राय, खेल सहायक रजनीश सिंह, अशोक कुमार सिंह, मोहन चन्द पाण्डेय, डा. राजेश सिंह उपस्थित रहे।