फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौनी लेने के लिए उमड़ी रही किसानों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए किसानों द्वारा पंजीकरण कराया जा रहा है। इस दौरान वे कंप्यूटरीकृत खतौनी लेने के लिए तहसीलों में पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में मछलीशहर तहसील के किसानों की भीड़ मंगलवार को कंप्यूटरीकृत खतौनी लेने के लिए तहसील में लगी रही। इसके पहले हफ्तों से पोर्टल खराब होने के कारण खतौनी नहीं मिल पा रही थी। वहीं नायब तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ला ने स्वयं कम्यूटर कक्ष में बैठकर भीड़ को नियंत्रितकरने में जुटे रहे। तहसीलदार कौशलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि लगभग 6 हजार किसानों का पंजीकरण पहले चरण में हो चुका है। तहसील क्षेत्र में कुल एक लाख से ऊपर किसान हैं। दूसरे चरण पंजीकरण की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। वहीं, एसडीएम जेएन सचान ने कहा कि पंजीकरण नि:शुल्क हो रहा है। यदि कोई लेखपाल या ग्राम प्रधान धन की मांग करता है तो इसकी जानकारी तहसील अधिकारियों को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें