फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने जगह - जगह जाम लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ में प्रशासन द्वारा रोके जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने कोतवाली थाना क्षेत्र के पालिटेक्निक चौराहा सहित अलग-अलग इलाकों में रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। कोतवाली थाना क्षेत्र के पालिटेक्निक चौराहे पर धारा 144 का उल्लघंन करने एवं हाइवे जाम करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, पूर्वमंत्री दर्जा प्राप्त डा. केपी यादव, श्रवण जायसवाल, अनवारूल हक, हिसामुद्दीन सहित डेढ़ सौ से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सपा कार्यकर्त्ताओं को जैसे ही अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने एवं प्रयागराज नहीं जाने देने की जानकारी हुई वह आक्रोशित हो गए। जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने पालिटेक्निक चौराहे पर पौने बारह बजे जाम लगा दिया। जिससे हाइवे पर आवागमन बाधित हो गया। नईगंज से लेकर जगदीशपुर क्रासिंग तक तीन किमी लंबा जाम लग गया। कई एंबुलेंस के फंसने एवं छात्रों की परीक्षा को देखते हुए पुलिस के समझाने पर जाम समाप्त कर जुलूस लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे जहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि जिन अधिकारियों ने अखिलेश यादव को रोका है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रदेश सरकार प्रताड़ना बंद करें। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को प्रदेश में बने रहना लोकतंत्र की हत्या है। इस दौरान डा. केपी यादव, राज बहादुर यादव,शिवजीत यादव, रत्नाकर चौबे, पूनम मौर्या, श्रवण जायसवाल, धर्मेन्द्र मिश्रा, राजेश यादव, प्रदीप यादव, अमित यादव, विकास यादव बिदुंली, अनवारूल हक गुडडू, निजामुद्दीन अंसारी, रमाशंकर यादव, गुलाब यादव, प्रेम यादव, राहुल त्रिपाठी, अरूण यादव, मंगला यादव, मुकेश यादव, कलीम अहमद, श्याम बहादुर पाल, हिसामुद्दीन, शकील अहमद, शकील मंसूरी, इरशाद मंसूरी सभासद आदि मौजूद रहें। मड़ियाहूं: सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार की दोपहर में नगर के सत्ती माई तिराहे पर लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव के नेतृत्व में सड़क जाम कर दिया। इस दौरान सपाईयों ने प्रदेश सरकार के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए योगी को तानाशाह बताया। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार मिश्र ने बोर्ड परीक्षा का हवाला देते हुए किसी तरह लोगो को समझा बुझा कर जाम को समाप्त करवाया। घंटे भर जाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। इस दौरान ब्लाक प्रमुख लाल प्रताप यादव, आशू यादव, अताउल्लाह खान, राणा सिंह, जाहिद खान, ईशा फारूकी, गुड्डू खान ,महेंद्र यादव ,सुरेंद्र यादव मौजूद रहे। खुटहन: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एयरपोर्ट पर रोके जाने को लेकर आक्रोशित सपाइयो ने मंगलवार को स्थानीय पार्टी कार्यालय पर शाहगंज बिधान सभा अध्यक्ष अखंड प्रताप यादव की अध्यक्षता में एक बैठक कर आक्रोश जताया। इस मौके पर तवरेज आलम, राजू यादव प्रधान, देवमणि यादव, बिन्दू यादव, रजिन्दर यादव, सिद्धार्थ यादव बबलू , सुरेद्र यादव आदि मौजूद रहे। केराकत: नगर में सपा कार्यकर्ताओं की सरायवीरु चौराहे पर बैठक कर आक्रोश जताया। अध्यक्षता पूर्व जिला उपाध्यक्ष नीरज पहलवान ने किया। इस मौके पर लौटू यादव, प्रभात यादव, राजेन्द्र यादव, फौजदार यादव, महेन्द्र विनोद, राजेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


इनसेट
फोटो -
टीडी कालेज गेट पर छात्रों ने फूंका पुतला
जौनपुर। टीडी कालेज गेट पर छात्र नेता कौशल यादव के नेतृत्व में आक्रोशित छात्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव को प्रयागराज छात्रों के कार्यक्रम में जाने से रोका जाना छात्रों के साथ अन्याय है। इसे छात्र बर्दास्त नहीं करेंगे। इस मौके पर शिवम यादव, रामवचन यादव, शनि यादव, अवनीश यादव, शुुुभम यादव, डा. केके यादव, अंकित यादव, सचिन विशाल, आकाश, अभिषेक, तालिब अंसारी, सौरभ यादव, प्रतीक आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें