फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा दिवस में भारतीय संस्कृति से परिचित होंगे विद्यार्थी: प्रो. राजाराम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 12 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस की तैयारियां अंतिम चरणों में है। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु स्वामी रामदेव एवं जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। बाबा रामदेव युवाओं के लिए योग की पाठशाला लगाकर अभ्यास कराएंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम के पास के मैदान में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक कार्यक्रम चलेगा। इसमें आजमगढ़, मऊ, जौनपुर एवं गाजीपुर जनपद के महाविद्यालयों के दो लाख से अधिक विद्यार्थियों समेत अन्य लोगों के शामिल होने की तैयारियां की जा रही हैं। कुलपति सभागार में गुरुवार को कुलपति प्रो. राजाराम यादव की अध्यक्षता में संयोजकों की बैठक हुई। प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि विवेकानंद की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भारतीय संस्कृति से रूबरू होंगे। साथ ही योग ऋषि से योग सीखेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए सदैव तत्पर है। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मुख्य केंद्र प्रभारी राकेश ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि विवि में यह ऐतिहासिक समारोह हो रहा है। इसमें बाबा रामदेव विद्यार्थियों से रूबरू होंगे। संयोजक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डा. राकेश यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा को बताया। वित्त अधिकारी एमके सिंह एवं कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने समिति के संयोजकों से प्रगति पर चर्चा की। संचालन डा. राजकुमार सोनी ने किया। बैठक में पतंजलि योगपीठ के प्रांत प्रभारी आचार्य संजीव, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. एके श्रीवास्तव, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. वंदना राय, डा. मनोज मिश्र, डा. संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

इन स्थानों पर खड़े होंगे वाहन
जौनपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था गई है। जौनपुर और सुल्तानपुर मार्ग से आने वाले वाहन आईटीआई सिद्दीकपुर परिसर में, आजमगढ़, वाराणसी से आने वाले वाहन जनता जनार्दन इंटर कॉलेज जासोपुर, गाजीपुर, मऊ और प्रयागराज से आने वाले वाहन पुलिस चौकी विश्वविद्यालय परिसर में खड़े होंगे। शाहगंज की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए सूर्यबली महाविद्यालय देवकली में खड़े किए जाएंगे। भीड़ बढ़ने पर गुलाबी देवी महिला महाविद्यालय सिद्दीकपुर परिसर में भी वाहनों की पार्किंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें