जलालपुर। क्षेत्र के बलुआ कैर्री गांव में सोमवार की रात को शारदा सहायक नहर का बंधा टूटने से करीब आठ बीघा गेहूं, आलू,शब्जी,गन्ना की फसल डूब गइ4। सुबह ग्रामीणों ने खेतो में बोई फसल डूबी हुई देखा तो हैरान हो गए। नहर चार फीट चौड़ाई में टूटी हुई है। जिसकी सूचना ग्रामीण नहर विभाग को देकर नहर का पानी बन्द करवाया। पानी खेतों से होते हुए गांव की तरफ बढ़ रहा है। जिसे बन्द करने के लिए शाम को नहर विभाग के कर्मचारी पहुंच गए थे। नहर टूटने से श्रीराम गिरी, रामलाल, होरीलाल, जवाहर लाल, श्यामलाल, समरेंद्र की करीब आठ बीघा फसल डूबकर नष्ट हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि हर विभाग बन्धों को मजबूत बनवाता तो बन्ध नहीं टूटता।