फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने निकाला सामाजिक न्याय यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। समाजवादी पार्टी सात जनवरी से 20 जनवरी तक समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय परिवर्तन के तहत लोगों से संपर्क करेगी। इसकी शुरूआत सोमवार को पार्टी कार्यालय से हुई। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने किया। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराने के लिए जनसंपर्क अभियान शुरू किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी देश में सच्चर कमेटी रिपोर्ट लागू करने के लिए तथा मंडल कमीशन के रिपोर्ट की समस्त संस्तुतियों को लागू कराने एवं जनता को जागृत करने के लिए आओ चले गांव की ओर कदम बढ़ाया है। इस मौके पर श्याम बहादुर पाल, सोचन राम विश्वकर्मा, हिसामुद्दीन, शकील अहमद, जय प्रकाश यादव, उमाशंकर यादव, राजेश यादव, रमाशंकर यादव, कैलाशनाथ यादव, राजकुमार सरोज आदि मौजूद रहे। उधर कटघरा मोहल्ले से प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य श्रवण जायसवाल के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। श्रवण जायसवाल ने कहा कि इस सामाजिक न्याय यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाते हुए हम सभी वार्डों और गांवों में जाकर चौपाल लगाएंगे। यात्रा में उनके साथ राकेश जायसवाल, मनोज मौर्या, विकास यादव, सभासद कृष्ण कुमार यादव, राकेश यादव, संदीप गौतम, धर्मेंद्र गौतम, रामआसरे गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें