जौनपुर। टीडी महिला कालेज में चल रहे एनएसएस शिविर में छात्राओं ने सुबह सफाई करने के बाद योग का प्रशिक्षण लिया। योग प्रशिक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने योग से होने वाले लाभ की जानकारी देने के साथ योगाभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि बीमारियों से छुटकारा मिलता है। योग करने के बाद स्वयं सेविकाएं अपने चयनित गांवों में इस्मैला में डॉ.पूनम सिंह, शिवापार में डॉ. शालिनी सिंह और खलीलपुर में डॉ. राजश्री सिंह के साथ पहुंच कर सभी को शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वस्थ्य के लिए जागरूक किया। शिवापार स्थित सामुदायिक भवन पर 27 दिसंबर को बापू बाजार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूविवि जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि एनएसएस से छात्रों में समाज के प्रति सहयोग के भावना बढ़ती है।