फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन के धोखा देने से बिना राशन लिए बैरंग लौटे रहे कार्डधारक

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर । मुफ्तीगंज ब्लाक क्षेत्र के बगथरी गांव में शुक्रवार को सर्वर डाउन रहने से ई-पाश मशीन से राशन का वितरण नहीं हो पाया। बिना राशन लिए ही कार्ड धारकों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बगथरी गांव के ग्रामीण शुक्रवार को राशन लेने के लिए कोटे की दुकान पर पहुंचे। इस दौरान कोटेदार ने उपभोक्ताओं को राशन वितरण करने की तैयारी की। मशीन को ऑन करते ही सर्वर डाउन हो गया। जिससे वह राशन नहीं बाट पाया। कोटेदार व राशन कार्ड धारक सर्वर ठीक होने का इंतजार करने लगे। इस दौरान तीन घंटे तक इंतजार के बाद भी सर्वर ठीक नहीं होने से बिना राशन लिए ही ग्रामीणों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। हालत यह है कि दिसंबर की शुरूआत से लेकर अभी तक सभी राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं बट पाया है। 21 दिसंबर तक केवल 30 फीसदी राशन का वितरण हो पाया है। सर्वर डाउन होने से राशन कार्ड धारकों को आए दिन वापस लौटना पड़ता है।
कोट-
ई- पाश मशीन का सर्वर डाउन होने पर राशन बांटने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिन उपभोक्ता को राशन नहीं मिला है। वह 25 दिसंबर के बाद आईडी प्रूफ ले जाकर राशन ले सकता है। उक्त मशीन में आने वाली दिक्कत को जल्द ही दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय प्रताप सिंह
जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें