फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में कोरोना से दो महिलाओं की मौत के बाद 16 हुआ आंकड़ा, 30 नए मरीज मिले

Tue, 21 Jul 2020 09:10 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले में कोरोना के नए मरीजों के साथ ही जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। अब यह संख्या 16 हो गई है। मंगलवार को रेहटी के एल-2 अस्पताल में डोभी क्षेत्र की एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन दिन पूर्व बीएचयू में दम तोड़ने वाली महिला की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इनके अलावा 30 नए मरीज भी मिले हैं।

विज्ञापन


इसमें 19 मरीज सिर्फ केराकत के हैं। जलालपुर एसओ और हाल ही में रामपुर एसओ के पद से हटाए गए इंस्पेक्टर भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। शहर के ओलंदगंज निवासी व्यापारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। नए मरीजों के साथ ही पॉजिटिव केस की संख्या 1005 हो गई है। इसमें 270 एक्टिव केस हैं।

जलालपुर क्षेत्र के पुरेव बाजार निवासी 55 वर्षीय महिला 24 जून को एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने वाराणसी स्थित बेटी के घर गई थी। वहां से तीन जुलाई को लौटने के बाद उसकी स्थिति ठीक थी। अचानक 14 जुलाई को तबीयत बिगड़ने पर परिजन वाराणसी के हिंदू सेवा सदन अस्पताल ले गए। वहां से बीएचयू रेफर कर दिया गया। 17 जुलाई को महिला का सैंपल लिया गया। इसके अगले ही दिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मंगलवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जानकारी होने के बाद पीएचसी जलालपुर की स्वास्थ्य टीम ने पुरेव जाकर महिला के परिजनों व पड़ोसियों समेत कुल 27 लोगों का सैंपल लिया। उधर, चंदवक बाजार निवासी महिला (57) को सर्दी-खांसी, बुखार होने पर जांच कराई गई थी। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसे रेहटी में बने एल-2 श्रेणी के अस्पताल में रखा गया था। मंगलवार को महिला की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। 

डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना से मौत की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। मंगलवार को जिले के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती 16 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें