मीरगंज। मेन लाइन में खराबी के चलते जंघई विद्युत उपकेंद्र से जुडे़ 65 गांवों की बिजली 16 घंटे तक बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। शुक्रवार की शाम हुई पहली बरसात के साथ ही विद्युत व्यवस्था चरमरा गई।
शुक्रवार देर शाम हल्की बरसात के बाद उपकेंद्र की 33 केवी की लाइन ट्रिप कर कर गई। जंघई विद्युत उपकेंद्र के तीन फीडरों एमबी, रुरल और रेलवे से 65 गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। रात में लाईनमैन फाल्ट खोजने की कोशिश करते रहे लेकिन कहीं मिला नहीं। सुबह होने पर फाल्ट मिली और उसके बाद मरम्मत करके सुबह दस बजे 16 घंटे बाद आपूर्ति बहाल की गई। उमस में बिना बिजली के लोगों को सारी रात बितानी पड़ी। इस दौैरान बभनियांव, सेमरी, मोलनापुर, असव़ां, गोपालापुर, जंघई, यादवपुर, बौलियापुर, मोलनापुर, गोधना, चौकी कला, भटहर ,चौधरीपुर, गोधना, चौकी खुर्द, चितांव, भटेवरा, सवैया, रामपुर खुर्द, भिदुना ,करियांव, लासा, अदारी, डभिया, कठार, जगदीशपुर, सेमरहो, माधोपुर, मुबारकपुर, देवापुर, इमिलिया, चकिया, भटहर, दीनापुर, सरायदेवा, किसान नगर, मीरपुर, उमरी, रामपुर, चौथार, रामडीह, नवापुर, कमासिन, कसेरवा, बसेरवा, अलापुर, अमाई, हवेली, मेदपुर, बनकट, बलियापुर, आदि गांवों में अंधेरा फैल गया। अवर अभियंता राकेश दुबे का कहना है कि लाइनमैन की कमी से फाल्ट दुरुस्त करने में दिक्कत होती है।
छह घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति
मड़ियाहूं । नगर के बाईपास रेलवे गेट के पास स्थित हाईटेंशन लाइन के जर्जर खंभे का निचला भाग सड़ जाने के कारण बिजली को पोल एक तरफ झुक गया। सड़क की तरफ पोल झुकने से सभी तार आपस में सट गए। जिसके चलते पूरे नगर की आपूर्ति बंद हो गई। सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रही। नगर के दर्जन भर पोल जो जर्जर हो चुके हैं। जो किसी भी समय गिर सकते है। हिंदू युवा वाहिनी के अनिल निगम ने जिलाधिकारी से मांग की है कि तत्काल सभी जर्जर खंभों को बदलवाया जाए।