फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप बनवाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केराकत।मुफ्तीगंज ब्लाक के ग्राम बेलांव में काफी दिनों बिगड़े नलकूप को बनवाने की मांग को लेकर सोमवार को किसानों ने नलकूप के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि नलकूप अर्से से बिगड़ा हुआ है। इसको बनवाने की मांग विभागीय अधिकारियों से कई बार की गयी। किन्तु किसी ने अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया। इस समय धान की बेहन की रोपाई का समय है। नलकूप बिगड़े होने के कारण सिंचाई कार्य ठप है। प्रदर्शन करने वालों में रविशंकर गुप्ता, देवी प्रसाद सिंह, छब्बू सिंह, रवि प्रकाश, शाहमोहम्मद, राम दुलार, रमेश कुमार, सूरज यादव, बिन्दू यादव, रोजन एवं शाहमोहम्मद शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें