फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की अफवाह पर पुलिस रही हलकान

Fri, 31 May 2019 04:54 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खुटहन क्षेत्र के बंशीपुर गांव के पास गुरुवार की दोपहर बाइक सवार एजेंट को तीन युवकों के द्वारा ओवरटेक कर मारने पीटने के मामले में एक लाख की लूट की उठी अफवाह को लेकर पुलिस घंटो हलाकान रही। मौके पर क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव भी घटना स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिए।

विज्ञापन


अंबेडकर नगर जिले के जहांगीर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी विनय मिश्रा शाहगंज में महिन्द्रा फाइनेंस में नौकरी करता है। वह गुरुवार को किसी काम से मल्हनी बाजार गए थे। जहां से वापस लौटते समय रास्ते में ओवरटेक के चक्कर में बाइक पर सवार तीन युवकों से विवाद हो गया। तीनों युवक उसका पीछा करते उक्त बाजार के पास उसे रोक कर लात घूसों से पीटना शुरू कर दिए।

मौके पर आस पास के लोगों को आता देख वे खुटहन की तरफ फरार हो गए। तभी किसी ने थाने पर एक लाख की लूट का फोन कर दिया। मौके पर थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्रा पहुंच गये। पीड़ित को थाने ले आये। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बाइक सवार दो युवक प्रदीप पाल निवासी ईशापुर थाना सरपतहा तथा अभिषेक पाल निवासी सलहदीपुर थाना खुटहन को हिरासत में ले लिया। जबकि तीसरा आरोपित अभी फरार है। पुलिस ने तहरीर में लगाए गये आरोप के आधार पर तीनों आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें