जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सत्र 2019-21 में दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ाकर 30 मई से 7 जून कर दिया गया है। प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों का रिजल्ट घोषित नहीं होने से आवेदन करने में छात्रों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कुलपति प्रो. राजाराम यादव के निर्देश पर तिथि में फेरबदल किया गया है।