फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतन नहीं मिला तो बिजली कर्मचारी करेंगे हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मचारियों को सात माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन भुगतान के लिए मुंगराबादशाहपुर, सुजानगंज, सतहरिया पर तैनात कर्मचारियों ने वेतन भुगतान के लिए अल्टीमेटम दिया है। वेतन नहीं मिलने पर पर मंगलवार से हड़ताल पर चले जाएंगे। इस बात का फैसला शनिवार को हुई बैठक में किया गया। शनिवार को मुंगराबादशाहपुर उपकेंद्र पर आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सोमवार तक कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया तो वह मंगलवार से हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी विभाग और ठेकेदार की होगी। बैठक में ब नाथ सिंह ने कहा कि ठेकेदार सुरेंद्र मिश्र उर्फ नन्दू ने वेतन भुगतान के लिए कई बार आश्वासन दिया लेकिन आज तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया। जिससे कर्मचारियों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। बार-बार कहने के बाद भी वह वेतन भुगतान करने में हीलाहवाली कर रहा है। कर्मियो ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक उनका बकाया वेतन नहीं मिला तो वह काम काज ठप कर हड़ताल पर चले जाएगें। इस मौके पर हूब नाथ सिंह, गुलाब यादव, राजेश मिश्रा, दीनानाथ यादव, मो. अजीज, सलीम अहमद, रमेश मिश्रा, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें