खेतासराय। क्षेत्र के मानीकला गांव के पास बाइक से गिरकर युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजन शव लेकर घर चले गए। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव निवासी संदीप राजभर (18), अंटी राजभर (16) और सुनील (17) एक ही बाइक से शनिवार की सुबह मानीकला बाजार से कपड़ा खरीदने आये थे। कपड़ा खऱीदकर वे घर लौटे रहे थे। मानीकला सोंगर मार्ग पर सामने से आ रही बोलेरो से बचने के चक्कर मं बाइक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिसमें बाइक चालक समेत तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने चालक संदीप को मृतक घोषित कर दिया। बाकी अन्य दो घायलों का इलाज चल रहा है।