थानागद्दी। चंदवक थाना क्षेत्र के जोगियां स्थित जगदीश पाठक के आवास पर रामजानकी मंदिर के वार्षिकोत्सव पर रविवार को अक्षर आरसी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच ने रविवार को कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुुरुआत बृजेश लहरी ने सरस्वती वंदना से की। सूबेदार पांडेय आत्मानंद ने ‘सरहद पर जिसकी चिता जली वह सच्चा हिदुस्तानी था’ तो नंदलाल राढ़ी ने ‘आज के नेता रेगिस्तानी झाड़ हो गए वाकपटुता में ताड़ हो गए’ सुनाया। बृजेश लहरी ने भोजपुरी गीत ‘कुहूकत कोयलिया बा अमवां क डरिया’ तो मुन्ना घायल ने गजल सुनाई। जनाब इकबाल, मांधाता सिंह, पवन पांडेय, उमाशंकर रघुवंशी, सुशील चंद्र भिड़न्त रामधनी आनंद ने कविताएं सुनाईं। अध्यक्षता प्रधानाचार्य मदनमोहन शुक्ल और संचालन डा. बहादुर अली खान मीनाई ने की। जगदंबा सिंह, प्रधान रामजीत यादव, नरेंद्र पांडेय, हंसराज यादव, लालधारी यादव व अशोक पांडेय आदि उपस्थित रहे।