फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में आर्केस्ट्रा को लेकर मारपीट, आगजनी, फायरिंग, 13 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के लालपुर गांव की निषाद बस्ती में शनिवार की रात एक वैवाहिक समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा चालू करने का विरोध करने पर विवाद हो गया। दो गुटों में जमकर मारपीट, फायरिंग और आगजनी हुई। घराती और बाराती समेत 12 लोग घायल हो गए। एक कार फूंक दी गई। एक पक्ष से हवा में कई राउंड गोलियां चलाई गईं। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया लेकिन बारात बिना शादी के ही लौट गई। लड़के चाचा रामहित निषाद ने घराती पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

लालपुर गांव निवासी सुखराम निषाद की बेटी नेहा की शादी बशीरपुर जौनपुर निवासी रामयश निषाद के बेटे नीरज के साथ तय थी। शनिवार की शाम करीब सात बजे बारात पहुंची। द्वारपूजा की रस्म पूरी होने के बाद जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी दौरान बारातियों ने आर्केस्ट्रा चालू करा दिया, जिसका घरातियों ने विरोध किया। घराती पक्ष के लोगों का कहना था कि जयमाल की रस्म पूरी होने के बाद आर्केस्ट्रा शुरू होगा। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते नौबत हाथापाईं की आ गई। मारपीट शुरू होते ही बारात में भगदड़ मच गई। बारातियों की एक ब्रेजा कार में आग लगा दी गई। उसकी लपेट में आकर एक मड़हा भी जलने लगा।
बारातियों ने भी दरवाजे पर खड़ी दर्जन भर से अधिक बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। मारपीट के दौरान एक पक्ष से हवा में करीब आठ राउंड गोलियां दागी गईं। तभी किसी ने यूपी 100 पर सूचना दे दी। पुलिस की दो गाड़ियां और जलालपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बारात बिना शादी के ही लौट गई। मारपीट में घराती पक्ष से सुनील निषाद, सिद्धार्थ, नन्हकू उर्फ विवेक, प्रदुम, सुनील उर्फ पिंटू, जेलर, सौरभ, प्रदीप तथा बारातियों की तरफ से रामलखन, मुन्ना, इंद्रजीत, धीरज आदि घायल हो गए। सीओ केराकत नृपेंद्र का कहना है कि हवाई फायरिंग की सूचना गलत है। आर्केस्ट्रा चलू करने को लेकर मारपीट हुई थी जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। लड़के के पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें