फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में श्रेया और सवंत अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के नीभापुर स्थित श्री गिरजा शंकर तिवारी इंटर कालेज में युवा कल्याण विभाग की तरफ से दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया गया। 1500 मीटर दौड़ में सवंत कुमार यादव सरायफत्तू को पहला, राजू यादव राम चौकी को दूसरा, अनिल कुमार पटेल रामपुर भोड़ी को तीसरा स्थान मिला। सौ मीटर दौड़ में श्रेया तिवारी नीमापुर को पहला, कोमल यादव बुढ़नपुर को दूसरा, ऊषा यादव कबीरपुर को तीसरा स्थान मिला। चार सौ मीटर दौड़ में वीरेंद्र कुमार करकौली पहले, दीपक यादव सरायफत्तू दूसरे, गणेश तिवारी नीभापुर तीसरे स्थान पर रहे। तीन सौ मीटर दौड़ में विजय कुमार यादव को पहला, नीरज मौर्या को दूसरा, वीरेंद्र कुमार करकौली को तीसरा स्थान मिला। वॉलीबाल में बनकट पहले, सतहरिया दूसरे, कबड्डी में नीभापुर पहले, रामचौकी दूसरे, वेट लिफ्टिंग में बीरभद्र, उदयप्रताप, दीपक, गणेश, धीरज प्रथम, कुश्ती में विपिन, दीपक, विनय, वीरभद्र, धीरज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि बृजलाल यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य सर्वेश द्विवेदी ने कहा कि खेल में हार जीत का नही बल्कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन का महत्व होता है। बृजेश तिवारी, प्रबंधक हरिशंकर तिवारी ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। बीईओ विजय कुमार तिवारी ने आभार ज्ञापित किया। सुखराज बिंद, विनोद दूबे, प्रदीप पटेल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें