फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिएफ होने के बावजूद जांच में मिले कई शौचालय अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नेवढ़िया। रामनगर ब्लाक के 137 राजस्व गावों में बने शौचालय की जांच के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त टीम का गठन किया गया है। यह टीम डिप्टी डायरेक्टर एके साहनी के नेतृत्व में शनिवार को 137 राजस्व गावों का निरीक्षण करने का कार्य शुरु कर दिया है। पहले दिन टीम ने धरमपुर,होरैया,अहिरौली,गोपालापुर, दुबान,गोता गांवों में पहुचकर निरीक्षण किया । इन गावों को ओडिएफ घोषित किया जा चुका है। लेकिन शौचालयों का निर्माण अधूरा मिल रहा है । साथ ही लाभार्थियों को जल्द से जल्द शौचालय निर्माण का कार्य पूरा करने की हिदायत दी गई। संयुक्त टीम में डिप्टी डारेक्टर एके साहनी के साथ डीपीआरओ सभाजीत पांडेय, बीडीओ रामचरित्र यादव,एडीओ पंचायत राधेश्याम यादव,रतन यादव रहे। इस संबंध में बीडीओ रामचरित्र यादव ने बताया कि जांच के दौरान जहां भी अधूरा कार्य मिल रहा है। उस गांव में विशेष रूप से कहा जा रहा है कि एक हफ्ते में कार्य पूर्ण करा लिया जाय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें