जौनपुर। भाजपा की ओर से चलाए जा रहे पदयात्रा जागरूकता कार्यक्रम के तहत गुरुवार को अलग- अलग क्षेत्रों में पद यात्रा निकाल सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सभी से योजना का लाभ उठाने की अपील की। डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता घर घर पहुंच रहे हैं। ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में शहर में पदयात्रा निकाली गई। भाजपा नगर कमेटी की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य के नेतृत्व में शहर के ओलन्दगंज, जहांगीराबाद में पद यात्रा निकाली गई। इस दौरान लक्षमण आचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत प्रदेश में 91 लाख महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया। कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। स्नातक तक महिलाओं को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा सिचाई में परेशानी से बचने के लिए 7 प्रतिशत सब्सिडी पर दस हजार सौर उर्जा पंप दिया जा रहा है। राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया व सरदार जसविन्दर के नेतृत्व में ढालगर टोला में पद यात्रा निकाली। इस मौके पर नगर अध्यक्ष आशू गुप्ता, नीरज सिंह, अमूल्य श्रीवास्तव, संदीप तिवारी, सुशील मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह, भुपेन्द्र सिंह, राजकृष्ण शर्मा, शिवशंकर गुप्ता, संजय पाठक, दिनेश सिंह बब्बू, दिव्यांशू सिंह, पुष्पराज सिंह, धर्मपाल चौधरी, परविन्द चौहान आदि मौजूद रहे। उधर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव की नेतृत्व में सभी मंडल अध्यक्षों की नेतृत्च में पद यात्रा निकाली गयी। घर-घर जाकर सरकार की नीतियां विधवा पेंशन, बृद्धा पेंशन, शौचालय, आवास, आयुष्मान आदि योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर जितेन्द्र सिंह, नरेन्द्र उपाध्याय, युवराज, राजेश यादव, सुरेन्द्र सिंह, सुरेश गुप्ता, संतोश सिंह, राहुल दुबे, विनोद मिश्रा आदि मौजूद रहे। सिकरारा: भाजपा मण्डल के पदाधिकारियों ने खानापट्टी, ताहिरपुर, सिकरारा बाजार भरतपुर, बांकी सहित दर्जनों गांवों में पदयात्रा कर केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों से ग्रामीणों को अवगत कराया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय सरकार की योजनाओं को बताया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विपुल सिंह, चंद्रभान सिंह, किंकर सिंह, शिवानंद सिंह पप्पू, भूपेंद्र सिंह, पंकज सिंह, प्रभाकर सिंह, अवधनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।