करंजाकला। मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री स्कूल, सिद्दीकपुर में सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से सम्मानित किया गया। मेधावियों को प्रमाणपत्र और ट्राफी प्रदान की गई। भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक डॉ. एसके सिंह ने समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम की अहम योजना मेधावियों को पुरस्कृत कर उनके मनोबल को बढ़ाना। इसके तहत विद्यालय को 7500 से 55 हजार रुपये तक प्रोत्साहित राशि दी जाती है। प्रधानाचार्य डॉ. अशोक सिंह ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम का प्रयास सराहनीय है। इस मौके पर पीहू शुक्ला, स्वर्निता गौतम, अर्मित गुप्ता, संक्षम सिंह, प्रतिभा सिंह, सोनल बिंद, हर्षित प्रजापति, अमूल्य यादव, आस्था सिंह, वेदांत उपाध्याय, नितिन यादव को सम्मानित किया गया। संचालन सुनील मौर्या ने किया। इस दौरान पीडी सिंह, रमानन्द विश्वकर्मा, बीके सिंह, बीबी सिंह, अमरनाथ मौर्य, अंकुर श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अवनीश श्रीवास्तव, पवन, प्रकाश, रणविजय आदि मौजूद रहे।