फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगलिक गीतों के बीच संपन्न हुआ राम व जानकी विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के प्रेमराजपुर स्थित बाबा हरिदास कुटी पर चल रहे दो दिवसीय पारम्परिक धनुष यज्ञ महोत्सव बुधवार को राम व जानकी विवाह व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। शाम को लगे धनुष यज्ञ मेले में पहुंच कर लोगों ने जम कर खरीदारी की। अगहन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को प्रेमराजपुर स्थित बाबा हरिदास कुटी पर प्रत्येक वर्ष धनुष यज्ञ महोत्सव का आयोजन होता है। कुटी के संरक्षक अखिलेशानंद ने बताया कि 100 साल से भी ज्यादा पुराना यह कार्यक्रम लोगों के लिए श्रद्धा व विश्वास का प्रतीक बना है। बुधवार को लग्न मण्डप में महिलाओं द्वारा गाए मांगलिक गीतों के बीच श्री राम व जानकी का विवाह संपन्न हुआ। बैंड बाजे के बीच शोभा यात्रा निकाली गई। जिसका जगह जगह राम भक्तों ने स्वागत किया। राम, लक्ष्मण,सीता, विश्वामित्र, राजा जनक , राजा दसरथ का रूप धारण किए बच्चों को अपने आराध्य के रूप में लोगों ने पूजन अर्चन किया। शाम को यहा लगे मेले में लोगों ने खिलौने ,प्रसाधन सामग्री व मिठाई की खरीदारी की। इससे पहले मंगलवार से कुटी परिसर में स्थित राम जानकी मंदिर में श्री राम चरित मानस का संगीतमय अखंड पाठ प्रारंभ हुआ था, जो बुधवार को हवन तथा प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें