जौनपुर। वेतन बढोतरी और पदोन्नति समेत अन्य मांगों को लेकर बुधवार को पंचायती राज सफाई कर्मी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा। धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी व सफाई कर्मचारियों के पदों पर प्रमोशन नहीं दिया जा रहा है। कहा कि सफाई कर्मी का पद नाम बदला जाए और पेरोल की व्यवस्था समाप्त कर सेवा नियमावली बनाई जाए। संजय चौधरी और रामआसरे यादव ने कहा कि दस वर्ष की सेवा होने पर एसीपी लगाई जाए तथा ग्रेड 1900 किया जाए। उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कर मूल वेतन 26 हजार करने की मांग उठाई। कहा है कि अगर सरकार हमारी समस्याओं का निवारण नहीं करती तो प्रदेश से एक लाख सफाई कर्मी 21 दिसंबर को लखनऊ पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगेे। इस दौरान राकेश श्रीवास्तव, सीपी सिंह, चंद्रशेखर सिंह, प्रदीप सिंह बब्बू, अजय सिंह, सुजीत सिंह, अशोक यादव, अशोक गौतम, जितेंद्र सिंह, रामअजोर, विकास यादव, समरनाथ यादव, दीवाकर, राममूर्ति गौतम, तबरेज खां, संघप्रिय बौद्व, अरविंद यादव, मदनचंद यादव, सुनील राव, संजय गौतम, अनिल यादव, राजबहादुर यादव, जोगेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।