फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह खोदकर छोड़ दिया सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर की उबड़ खाबड़ सड़कें अभी बनकर हाल ही में तैयार हुई है। इन्हें केबिल डालने के नाम पर बिजली विभाग के ठेकेदार ने खोदकर छोड़ दिया है। तकरीबन 15 से 20 स्थानों पर ऐसे ही सड़कें खोदी गई है। जिसमें स्कूल जाने वाले छात्र साइकिल लेकर गिर जा रहे हैं। नगर पालिका परिषद ने बीएसएनएल और बिजली विभाग को नोटिस दिया है। पॉलिटेक्निक से कुत्तूपुर जाने वाली सड़क लुम्बिनी दुद्घी मार्ग है। यह सड़क पीडब्लूडी ने तकरीबन छ: माह पहले बनवाया है। इस पर लाखों रूपए खर्च किया गया है। इस सड़क पर केबिल डालने के लिए बिजली विभाग ने पूरी सड़क खोद दी है। जिससे इसे ठीक कर पाना अभी संभव नहीं है। ऐसे ही ओलन्दगंज में टीडी कालेज रोड, कसेरी बाजार में कोतवाली रोड, बैंकर्स कालोनी रोड, तारापुर सहित कई ऐसे इलाकें हैं जहां की बनी बनाई सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है। बिजली विभाग जिन मोहल्लों में सड़कें खोद रहा है। उसे उसी ढंग से दुरूस्त कराने का नियम है। ऐसा उनके डीपीआर में शामिल है। लेकिन जहां सड़कें ठीक कराई जा रही है। वह चलने लायक तक नहीं है। सड़क टूटने के बाद गड्ढे में तब्दील हो जा रही हैं। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी बजट का अभाव है। बजट आने के बाद सड़कों को ठीक कराया जाएगा। नगर पालिका परिषद ने बिना अनुमति के सड़क खुदाई करने के आरोप में बीएसएनएल विभाग को नोटिस दिया है। इसी तरह बिजली विभाग को भी नोटिस देकर सड़कों को ठीक कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें