फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि में नियुक्ति के मुद्दे पर कर्मचारी बना रहे रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में संविदा पर तैनात कर्मचारियों का समायोजन करने के बजाय नई नियुक्ति की तैयारी में है। इस बात की भनक मिलते ही कर्मचारी आंदोलन की तैयारी करने लगे हैं। उनका कहना है कि संविदा कर्मचारियों का समायोजन करने के बाद ही नई नियुक्ति की जानी चाहिए। कर्मचारी धरना प्रदर्शन और आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में 25 से अधिक कर्मचारी संविदा पर तैनात हैं। परिसर में स्थापित रज्जू भैया संस्थान में शिक्षक और कर्मचारियों के पद का सृजन हुआ है। संविदा कर्मचारियों को भनक लगी है कि विश्वविद्यालय प्रशासन रज्जू भैया संस्थान में कर्मचारियों की नई नियुक्ति करने की योजना बना रहा है। इसकी भनक लगने के बाद परिसर में संविदा पर तैनात कर्मचारियों के तेवर उग्र हो गया हैं। आठ दिसंबर को कार्यपरिषद में कर्मचारियों के नियुक्ति का मुद्दा उठने की आशंका को देखते हुए कर्मचारी संघ ने पूर्व अध्यक्ष रामजी सिंह के नेतृत्व में धरन पर बैठ गए थे। लेकिन कार्यपरिषद में कर्मचारियों के नियुक्ति का मुद्दा नहीं उठा और न ही उस पर कोई चर्चा हुई। कार्य परिषद की बैठक खत्म होने के बाद जब कर्मचारियों को पता चला कि बैठक में नियुक्ति संबंधी कोई मुद्दा नहीं उठा, तो कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और धरने पर बैठे कर्मचारी उठकर चले गए। लेकिन संविदा कर्मचारियों का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ है। कर्मचारी संघ विश्वविद्यालय की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। कर्मचारी नेता भी चुनाव को देखते हुए नियुक्ति की मुद्दे पर मामले को हवा दे रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें