फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ तहसील में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर। आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। छुट्टा पशुओं द्वारा फसलों को चौपट करने, नहरों में पानी छोड़ने की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सत्यप्रकाश को सौंपा।
विज्ञापन

जौनपुर रोड स्थित सब्जी मंडी कार्यालय से जुलूस निकाल कर किसान सरकार के विरोध में नाराबाजी करते हुए इंदिरा चौक पर पहुंचे। इसके बाद कस्बे का भ्रमण करते हुए तहसील परिसर में पहुंच कर धरने पर बैठ गए। धरना सभा की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष श्रीपति सिंह ने कहा कि किसानों की दशा बहुत खराब है। कहीं छुट्टा व जंगली पशुओं से किसानों की गाढ़ी कमाई बर्बाद हो रही है तो कहीं नहरें रेगिस्तान बनी हुई है। खाद, बीज व कीटनाशक का अभाव बना हुआ है।बाजार में महंगे दाम खाद बीज खरीदने को मजबूर हैं। पशु चोरी की समस्या का दंश अलग से झेल रहे हैं। लोगों ने आवारा व जंगली पशुओं से निजात व उचित मुवावजा, नहरों में पानी, खाद बीज की उपलब्धता, पशु चोरी पर रोक, 24 घंटे बिजली दिए जाने की मांग के लिए पत्रक सौंपा। धरने में बेचन अली, राजेंद्र तिवारी, जगन्नाथ वर्मा, इंदुकुमार शुक्ल, रविशंकर मौर्य, प्रवीण शुक्ल, लालता प्रसाद मौर्य, हीरालाल गुप्त आदि उपस्थित रहे। संचालन मिथिलेश मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें