फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के झाम में फंसकर हांफ रहे है लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। प्रयागराज आने-जाने वाले लोग तीन घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसे रहे। तीन बजे क्रासिंग बंद होने पर जाम लगा तो साढ़े चार बजे सामान्य हो सका। फिर क्रासिंग पर सवा पांच बजे ट्रक के खराब होने के बाद जाम लगा तो रात सवा आठ बजे जाकर सामान्य हो सका। एंबुलेंस एवं दुल्हें की गाड़ियां भी जाम में फंसी रहीं।
क्रासिंग बंद होते ही दोनों तरफ दो किमी दूर तक जाम लग गया। ऐसी स्थिति पिछले तीन दिनों से बनी हुई है। दरअसल फूलपुर ओवरब्रिज बनकर तैयार होने से प्रयागराज रूट पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है, जिससे जाम की समस्या गंभीर हो गई है। दिन भर में क्रासिंग बीस से अधिक बार बंद होती और खुलती है। कभी-कभी तो दो-दो ट्रेनों की आवाजाही से देर तक क्रासिंग बंद हो जाती है। ऐसे में लंबा जाम लग जाता है। मुंगराबादशाहपुर तीन जिले के सीमा पर है और प्रयागराज से जौनपुर , आजमगढ , बलिया, देवरिया, गोरखपुर , मऊ, गाजीपुर जाने के लिये यह प्रमुख मार्ग है।
विज्ञापन


सड़क पर खड़े रहते डग्गामार वाहन
मुंगराबादशाहपुर। रेलवे फाटक बंद हो जाने पर लगने वाले जाम से लोग जूझते ही है। डग्गामार वाहनों की वजह से भी जाम लग जाता है। सड़क पर ही खड़े होकर ऐसे वाहन सवारियां भरते एवं उतारते है। इसके अलाहा ठेले द्व खोमचे वालों ने तो सड़क पर ही कब्जा कर रखा है। कुछ माह पूर्व जाम की समस्या से निपटने के लिए मुख्य चौराहे पर दो ट्रैफिक पुलिस की तैनाती पुलिस अधीक्षक ने किया था लेकिन इस समय ट्रैफिक पुलिस गायब है। करीब एक साल से फूलपुर का ओवरब्रिज बनने से वाहनों की संख्या कुछ कम हो गई थी लेकिन तीन दिनों से ओवरब्रिज चालू होने से मुंगराबादशाहपुर में ट्रैफिक लोड बढ़ गया है।
विज्ञापन


जाम एक गंभीर समस्या है। स्थानीय पुलिस को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया है। लोगों को भी यातायात नियमों का पालन कर यात्रा के दौरान धैर्य बरतना चाहिए।
संजय राय
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें