फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान के छात्रों को दी जीन क्लोनिंग की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। फरीदुहलहक मेमोरियल डिग्री कालेज तालीमाबाद सबरहद में तीन दिवसीय जीन क्लोनिंग एंड इट्स एक्सप्रीजन टू प्रोड्यूस जेनिटिकली माडिफाईड आर्गनीजम विषय पर कार्यशाला का आयोजन की गई। जिसमें विज्ञान वर्ग के छात्र छात्राओं को डीएनए के विषय में जानकारी दी गई। साइक्लोजीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट लखनऊ से आए निदेशक डा. सुजीत सिंह, डा. मधुलिका सिंह व डा. ज्ञानेश कुमार की टीम ने बीएससी के 84 छात्रों को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला के पहले दिन छात्रों को जीन क्लोनिंग में बैक्टीरिया बीसैप्टीलिक्स एन्टीबायोटिक रजिस्टेन जीन निकालकर ई कोलाई नामक बैक्टीरिया में समाहित करने का प्रशिक्षण दिया। डा. सुजीत सिंह ने बताया कि जो प्रशिक्षण बड़े शहरों में करने के लिए जाना होता है। ऐसे प्रशिक्षण को संस्था गांव तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। स्किल इण्डिया के तर्ज पर चलाए जा रहे कार्यक्रम से छात्रों को बेहतर जानकारी मिलेगी। मुख्य अतिथि सर सैयद अहमद इंटर कालेज सबरहद के प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम ने कहा कि कार्यशाला से विज्ञान के प्रति छात्रों में जागरुकता आएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. तबरेज आलम व संचालन उम्मे कुलसुम ने किया। इस अवसर पर डा. रामयश यादव, डा. शिव प्रसाद यादव, डा. अभिषेक मिश्र, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें