जफराबाद। क्षेत्र के इमलो गांव में एडीओ पंचायत अशोक कुमार मौर्य, सचिव स्वतंत्र कुमार व राजेश यादव तथा गांव की प्रधान श्रीमती प्रतिभा मिश्रा की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया रविवार को संपन्न हुई। चुनाव में चार प्रत्याशी मीरा देवी, मंजू देवी ,सुमन मिश्रा तथा राजीव बिंद ने दवा पेश किया। कुछ समय बाद मंजू देवी व राजीव बिंद ने मीरा देवी का समर्थन कर दिया। दो प्रत्याशियों के बीच मीरा देवी व सुमन मिश्रा के बीच चुनाव हुआ। जिसमें मीरा देवी को 315 लोगों का समर्थन मिला और सुमन मिश्रा को 142 लोगों का समर्थन मिला। 315 लोगों का समर्थन पाकर मीरा देवी इमलो की कोटेदार चयनित हुई। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी थानाध्यक्ष जफराबाद मोहन मिश्रा ,सब इंस्पेक्टर राजकुमार यादव, कांस्टेबल बेंगल यादव, धर्मेंद्र यादव, अनंत यादव, शिव बालक मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य सुखराम बिंद आदि उपस्थित रहे।