फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 को जिले में पहुंचेगी मुख्यमंत्री निंदा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। माध्यमिक वित्त विहीन प्रधानाचार्य महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री निंदा यात्रा 24 दिसंबर को जिले में पहुंच रही है। यात्रा में शिक्षकों को अपनी ताकत का एहसास कराना है। वह जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र की अध्यक्षता में बृजराजी भोलानाथ सिंह इंटर कालेज मतरी मथुरा में शिक्षक महासभा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षक विधायक लखनऊ उमेश द्विवेदी एवं शिक्षक विधायक बरेली संजय मिश्र के नेतृत्व में चल रही प्रदेश व्यापी मुख्यमंत्री निंदा यात्रा जिले में सतहरिया, मुंगराबादशाहपुर से प्रवेश करेगी। मछलीशहर, सिकरारा होते हुए टीडी इंटर कॉलेज तक जाएगी। इसको सफल बनाने के लिए एकजुट होकर सहयोग करना होगा। जिससे वित्त विहीन शिक्षकों का मान सम्मान सुरक्षित रहे और सम्मान जनक मानदेय का मार्ग प्रशस्त हो सके। रेनू मिश्रा के केश मुंडन कराने पर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को अयोग्य कहे जाने वाले बयान को निंदनीय करार दिया। यह मुख्यमंत्री की हताशा को परिलक्षित करता है। प्रबंधक महासभा के जिलाध्यक्ष नन्हकऊ गुप्ता, यात्रा के प्रभारी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामधर मिश्र, मंडल महामंत्री अंकुर द्विवेदी, जिला संरक्षक अमित कुमार दूबे, प्रधानाचार्य महासभा के जिला अध्यक्ष प्रकाशचंद्र पाल ने भी संबोधित किया। विकास सिंह, मनोज पटेल, प्रमोद मौर्य, जयप्रकाश यादव, राजेंद्र यादव, अमरनाथ बिंद, रोहित पटेल, गिरजाशंकर गौतम, शीतला प्रसाद पांडेय, अरुण सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री शरद सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें