फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तश्करों से मुकाबले के लिए बनी टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। मनबढ़ पशुतश्करों द्वारा किशोरी को उठाने के प्रयास के बाद पुलिस द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही चौकसी बढ़ा दी गई हैं। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से नाकाबंदी कर दी है। विभिन्न मार्गों पर सुरक्षा समिति के लोग पुलिस के साथ पहरा दे रहे है। सोमवार को जमालपुर गांव में पशुतश्करोम के द्वारा पशुओं को लादने के बाद एक किशोरी को भी उठाने का दुस्साहस करने वाले बदमाशों से निपटने के लिए पुलिस ने योजना बनाई है। योजना के मुताबिक निर्धारित स्थानों पर ग्रामीणों के सहयोग से एक सुरक्षा समिति का निर्माण किया गया है। गांव के लाइसेंसी असलहों से लैस होकर ग्रामीण और पुलिस के जवानों के अलावा अन्य ग्रामीणों की टोली बनाई गई है। टोली के लोग रात्रि जागरण कर रहे हैं । पशु तश्करों के बढ़ते हुए आतंक को देखते हुए चौकसी बढाई गयी हैं। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उक्त स्थानों के अलावा कोतवाली पुलिस अपनी गाड़ी से भी गश्त कर रही हैं। इस प्रकार क्षेत्र में पशुतश्करों के आने की सूचना पर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा जाएगा। पुलिस मामले को लेकर संवेदनशील बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें