फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन में महाविद्यालय भी करें भागीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.अजय द्विवेदी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन सरकार के प्राथमिकता में शामिल है। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों को स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए पत्र भेजा है। अपर मुख्य सचिव डा. अनीता भटनागर द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने अपनी शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में रखा है। स्वच्छ भारत मिशन में विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की भी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में साफ-सफाई अभियान चलाया जाए। विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के परिसर में एकत्रित हुए कूड़ों का समुचित निस्तारण किया जाए, इसके साथ ही ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी जिससे स्वच्छता हमेशा बनी रहे। इस अभियान में जन सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए। संगोष्ठी एवं रैली के आयोजन की बात की गई है। प्रो. अजय द्विवेदी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप महाविद्यालयों को इस संबंध में पत्र प्रेषित किया गया है। यह उम्मीद की गई है कि वह स्वच्छ भारत मिशन में अपनी महती भूमिका अदा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें