फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में सुहानी और गोला फेंक में अविरल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के बीड़ी इंटर कालेज मनिहांगोविंदपुर में अयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में बालक कक्षा 11 और दस की टीम विजयी रही। बालिका कबड्डी में दसवीं और ग्यारहवीं और बारहवी कला वर्ग टीम विजयी रही। रस्साकसी बालक नौंवी और ग्यारहवीं की टीम तथा बालिका में बारहवीं विज्ञान की टीम ने विजय हासिल की। कुर्सी दौड़ में कक्षा नौ की जामवंती मिश्रा और 11 की चांदनी आगे रही। रस्सी दौड़ में कक्षा 11 व 12 में रबीना, शिल्पा और अंजली विजयी रही। गोला फेंक में कक्षा दस से ओमकार, 11 से आकाश और बारहवीं में अविरल शर्मा ने जीत हासिल की। 400 मीटर की दौड़ बालक में नौंवी और दसवी में मोहम्मद साकिब और मोनू कुमार और बारहवी में नितेश ने बालिका दौड़ में सुहानी और तन्नू ने अपना परचम लहराया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बिजय बहादुर यादव, अरबिंद सिंह, मुरलीधर सिंह, अरुण सिंह, अजय सिंह, रामफेर पाल, अजय सिंह राठौर, धर्मेन्द्र सिंह, बृजनाथ यादव, अभिषेक राय, संतोष यादव, सुरेन्द्र चौबे, जुगनू सिंह आदि मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका में मनीष यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें