फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. आंबेडकर थे समता मूलक समाज के पक्षधर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री रजनीश ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर समता मूलक समाज के पक्षधर थे। वह कहा करते थे कि मैं राजनीति में सुख भोगने नहीं बल्कि अपने सभी दबे कुचले भाइयों को उनका अधिकार दिलाने आया हूं। समाज अनगिनत जातियों में बंटा है फिर भी वह एक संस्कृति में बंधा हुआ है। कहा कि युवाओं को देश निर्माण में सहभागिता करनी होगी।
विज्ञापन

वह गुरुवार को डा. आरएल चिल्ड्रेन स्कूल में भीमराव आंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित सामाजिक समरसता दिवस संगोष्ठी में बोल रहे थे। पूर्व संगठन मंत्री विनीत शुक्ल ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समरस और समृद्ध भारत के भाव को लेकर काम करता है। राष्ट्र के पुनरुत्थान के साथ सामाजिक समरसता के क्षेत्र में युवाओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए समुचित प्रयास करना होगा। सामाजिक शांति के महान प्रणेता भारत रत्न बाबा साहब के सपनों का साकार करने के लिए युवाओं को प्रेरित करने के साथ संकल्प दिलाना होगा। अभाविप मानती है कि बाबा साहब द्वारा बताए गए सिद्धांत देशहित में है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य अबिता सिंह ने की। इस मौके पर अमित सिंह, मनोज, शशांक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें