जफराबाद। खाद्य सुरक्षा की छापेमारी से बुधवार को कस्बे की मिठाई और किराने की सभी दुकानें धड़ाधड बंद हो गई। शाम को डरे सहमें व्यापारियों ने अपनी -अपनी दुकाने खोलकर दुकानदारी की। इस दौरान शादी विवाह हेतु हाट बाजार करने आये ग्रांहको को बैरंग वापस लौटना पड़ा। सुबह कस्बे की सभी दुकानें अपने समय से खुल गई थी। दुकानदारों को सूचना मिली की खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जफराबाद में छापेमारी कर सकती है। इसके बाद मिठाई और किराने सहित खाद्य से सम्बन्धित सभी दुकाने धड़ाधड़ बंद हो गई। बता दें कि बीते माह ही टीम ने जांच कर दो दुकानदारों पर कार्यवाही की थी। जिसको लेकर दुकानदार भयभीत व डरे सहमें हैं।