मडियाहूं। अपना दल एस के प्रदेश सचिव पप्पू माली ने कहा कि जनप्रतिनिधि दल एस के कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। यह स्थिति तब है कि जब भाजपा अपना दल के सहयोग से देश तथा प्रदेश में सरकार चला रही है।
बुधवार को डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यक्रमों में अपना दल के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जाती है। सरकारी योजनाओं का लाभ पार्टी कार्यकर्ताओं को नहीं मिल पा रहा है। जो काम जनप्रतिनिधियों को दिए गए हैं, वे पूरे नहीं हुए। कहा कि छुट्टा पशुओं से जो किसानों को नुकसान हो रहा है उसे रोकना चाहिए। प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल है।